फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई में 745 कछुओं के साथ तीन तस्कर दबोचे

Mon, 19 Nov 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दुमीला बार्डर से रविवार की रात पुलिस ने तीन तस्करों को 745 कछुओं के साथ पकड़ा है। जबकि, एक तस्कर भाग निकला। चंबल और यमुना नदी से पकड़े गए ये कछुए लोडर से कोलकाता और नेपाल भेजे जा रहे थे। इन कछुओं की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि रविवार को सैफई पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दुमीला बार्डर के पास से एक लोडर को पकड़ा, जिसमें 745 कछुए जिंदा बोरों में रखे हुए थे। मौके से तीन तस्करों को दबोचा, जबकि चौथा भागने में सफल रहा। तस्करों की पहचान मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गिहार कालोनी निवासी अशोक कंजड़ पुत्र गयादीन, करहल के रती का नगला निवासी सतीश पुत्र साहब सिंह जाटव और करह के सिंहपुर निवासी संजू पुत्र जालिम सिंह के रूप में हुई है।

भाग निकले आरोपी की पहचान भरथना निवासी राजकपूर पुत्र मुन्नीलाल के रूप में हुई है। पूछताछ में इन तस्करों ने बताया कि कछुओं को उन्होंने यमुना और चंबल नदी से पकड़ा है। कछुओं को भरथना में राजकपूर के घर से लोडर में लादकर कोलकाता और नेपाल बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। तस्करों का कहना है कि कोलकाता और नेपाल में इन कछुओं की अच्छी कीमत मिल जाती है। पुलिस ने लोडर को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं, कछुओं को वन्य जीव विभाग के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


बताया गया कि अशोक और संजू पर पहले से करहल थाने में तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। कामयाबी पाने वाली पुलिस की टीम में प्रभारी निरीक्षक सैफई जीवाराम यादव, निरीक्षक क्राइम नेत्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक वासुदेव सिंह, कांस्टेबल नीरज बाबू, मनोज कुमार, लव रावत, जितेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें