जसवंतनगर के ग्राम विलासपुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम विलासपुर में बुधवार रात परिजन सोते रहे। चोर घर की दीवार फांदकर घर में घुसे और आठ हजार की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख से ज्यादा कीमत का माल चोरी कर ले गए। हालांकि चोरों की आहट से गृह स्वामी जागा और एक चोर दबोच लिया।
मौका चोर चंगुल से निकल भागा। ग्राम निवासी अर्जुन सिंह का परिवार अपने मकान के एक कमरे में सो रहा था। रात करीब एक बजे बदमाश दीवार पर चढ़कर उसके घर में कूदेे। कमरे में रखा लोहे का संदूक से नगद रुपये और सोने के जेवर ले कर जा रहे थे। उसी समय अर्जुन जाग गया और एक चोर को पकड़ लिया, लेकिन वह चोर चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने मौका मुआयना किया।