फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ-पैर बांधकर युवक को फेंका

Mon, 17 Aug 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह पहले अपहृत युवक को बदमाश ग्राम कैस्त भारे के नगला में रेलवे क्रासिंग के पास फेंक गए। युवक के हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठुसा था।
विज्ञापन


सुबह शौच के लिए गए लोगों ने उसे पड़ा देखा तो हाथ पैर खोले और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

सोमवार की सुबह जब ग्राम कैस्त तथा ग्राम रतनगढ़ के निवासी भारे के नगला के रेलवे क्रासिंग के पार शौच के लिए गए तो देखा कि एक युवक पड़ा था। उसके हाथ-पैर बंधे थे तथा मुंह में कपड़ा ठुसा हुआ था। ग्रामीणों ने उसके हाथ-पैर खोले और इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंत नगर में भर्ती कराया। अपहृत युवक ने अपना नाम मुलायम सिंह बताया। वह बैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला छत्ते का रहने वाला है। उसका अपहरण 8 मई, 2015 को बदमाशों ने किया था। बताया कि बदमाश उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर अलग-अलग जगह पर रखते थे।
विज्ञापन


खाने को सिर्फ एक या दो रोटी देते थे। जसवंतनगर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नासिर अली ने फोन पर बैदपुरा थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। इस पर वे भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ गए। उन्होंने उसे इलाज के लिए सैफई पीजीआई भेजा। बताया कि अपहृत के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पिता मेघसिंह राजपूत ने बताया कि बदमाशों ने उसका खेत से अपहरण किया था। उसी दिन गुमशुदगी थाना बैदपुरा में दर्ज कराई थी। 13 मई को फिरोजाबाद के थाना मटसैना के ग्राम दोकैली के पास शव मिलने की खबर समाचार पत्रों से मिली तो वे वहां पहुंचे।
विज्ञापन


वे थाना मटसैना पहुंचे तो पुलिस ने लड़के की फोटो दिखाई। उसने शव की शिनाख्त मुलायम सिंह के रूप में की थी। इस पर मटसैना थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें