फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकार से रोकने पर ठेकेदार को दी धमकी

Mon, 17 Jul 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
मछली पकड़ने के लिए डाला गया जाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलरई थाना क्षेत्र अंतर्गत तालाब किनारे अवैध रूप से मछली का शिकार किया जा रहा है। ठेकेदार ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने पुलिस से मामले की शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई।   
विज्ञापन

 ठेकेदार अनवार पुत्र नूर मोहम्मद और आरिफ  उर्फ  भूरे निवासी नौरंगाबाद को मछली शिकार का ठेका कार्यालय भोगनीपुर प्रखंड निचली गंगा नहर से एक वर्ष के लिए आवंटित है। जिसकी अवधि अक्टूबर 2016 से 30 सितंबर 2017 तक है। इसके बावजूद दबंग तालाब किनारे जाल लगाकर और नावों के सहारे अवैध रूप से मछली का शिकार कर रहे हैं। अनवार ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। इसकी शिकायत जब बलरई पुलिस से की तो उसने टाल दिया। अवैध शिकार से राजस्व की भी हानि हो रही है। ठेकेदार ने अवैध मछली का शिकार कर रहे लोगों के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें