फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

Wed, 14 Sep 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
जसवंतनगर पुलिस ने एक पखवारे के अंदर नौ लोगों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। तीन लोगों के खिलाफ गुंडाएक्ट की कार्रवाई की है। शराब, मादक पदार्थ आदि को अवैध रूप से रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


जसवंतनगर कोतवाली प्रभारी दीपक दुबे ने बताया नौ लोगों को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें यूनुस उर्फ  मनोज पुत्र शाकिर ग्राम भदवा सावरन, सत्यभान शाक्य पुत्र बदन सिंह मोहल्ला लुधपुरा, मोनू शाक्य पुत्र राम चरन मोहल्ला लुधपुरा, श्रीकिशन शाक्य उर्फ  किशन पुत्र तेज सिंह शाक्य ग्राम कैस्त, इंद्रजीत शाक्य उर्फ  चंद्रपाल पुत्र स्व. सोबरन सिंह दूध वाले ग्राम तपा की नगरिया, हाल निवास ग्राम दुर्गापुरा थाना जसवंतनगर, चंदन सिंह बघेल पुत्र वीरेंद्र सिंह, रवि पुत्र निहाल सिंह, विकास पुत्र मुन्ना लाल निवासी ग्राम खौरई अजनौरा, वेद प्रताप पुत्र वीरेंद्र सिंह ग्राम भदान, जिला फिरोजाबाद हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत कल्लू उर्फ  असरत अली पुत्र सोकत अली अंबेडकर कालोनी नई बस्ती, फिरोजाबाद, अवैध शराब में लाला उर्फ  अरुण सिंह पुत्र मुकुट सिंह ग्राम कुरेसना को गिरफ्तार किया गया है। गुंडाएक्ट के तहत सर्वेश पुत्र राम बहादुर ग्राम केवाला, नीलेश पुत्र जगर सिंह ग्राम परसौआ, शिशुपाल उर्फ  गुड्डा पुत्र लायक सिंह निवासी अहीरटोला, जसवंतनगर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें