फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में किया फायर

Mon, 15 May 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखना में पूर्व प्रधान पर वर्तमान ग्राम प्रधान और उसके समर्थकों ने असलहों से फायरिंग कर जान से मारने का  प्रयास किया।  पुलिस ने ग्राम प्रधान और उसके तीन समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

    ग्राम पिलखना निवासी भाजपा नेता पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार दुबे पुत्र अशर्फी लाल ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम आठ बजे वह परिवार सहित घर के बाहर बैठे थे। तभी चुनावी रंजिश को लेकर गांव के ही ग्राम प्रधान अंजुल सिंह पुत्र सुनील सिंह व राम सिंह पुत्र अर्जुन सिंह राइफल व कुनेठा निवासी अन्य वीर पुत्र अर्जुन सिंह ,विश्वनाथ पुत्र सरमन सिंह तमंचे लेकर आए और जान से मारने की धमकी देने के साथ गाली गलौज करने लगे । पूर्व प्रधान ने गाली देने से मना किया तो प्रधान और उसके समर्थकों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग करनी शुरू कर दी। पूर्व प्रधान ने घर के अंदर छिपकर जान बचाई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिनको देखकर ग्राम प्रधान और उनके समर्थक पूर्व प्रधान को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों के खिलाफ पूर्व प्रधान की हत्या करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें