फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में फायरिंग, तीन महिलाएं घायल

Wed, 19 Oct 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंची घायल महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरायऐसर में बुधवार शाम जमीनी के विवाद में एक परिवार के दो पक्षाें में मारपीट और फायरिंग हो गई। इसमें तीन महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार शाम चार बजे आशुतोष यादव पुत्र प्रमोद यादव निवासी सरायऐसर घर जा रहा था। तभी बाइक सवार परिवार के ही कुछ लोगों ने उसे रास्ते में घेरकर जमीनी विवाद के चलते मारना पीटना शुरू कर दिया। आशुतोष किसी तरह से बचकर भाग निकला। आरोपी उसके घर तक आ गए। बाइक से घर के बाहर पहुंचे आरोपियों ने  पथराव और फायरिंग कर दी। इसमें घर में मौजूद रामरती यादव पत्नी रामनारायण यादव (55) और पड़ोस की नीलम पत्नी सनिल यादव छर्रे लगने से घायल हो गईं। वहीं एक अन्य महिला शांती देवी पत्नी जनवेद सिंह पथराव में ईंट लगने से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। आरोपी बाइकें मौके पर ही छोड़कर भाग गए जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उक्त फायरिंग की घटना पर थाना पुलिस का कहना है कि मामला एक ही परिवार के लोगों में जमीनी विवाद का है। दो दिन पहले ही दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें