फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलियुगी पिता ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म

Thu, 25 Jun 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव में कलियुगी पिता ने अपनी ही दस साल की बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला। मां की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि शादी के बाद से पति उसका उत्पीड़न करता आ रहा है। तंग आकर वह अपनी दस साल की बेटी के साथ मायके में रहने लगी थी। तीन दिन पूर्व उसका पति मायके पहुंच गया।

रात में उसने बेटी को पास बुलाया और साथ में लिटा लिया। मां का आरोप है कि पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और तड़के वहां से भाग निकला। बालिका ने जब सुबह मां को घटना की जानकारी दी तो वह मामले की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे। पुलिस के आनाकानी करने पर मां ने एसएसपी मंजिल से मुलाकात की।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी के आदेश पर ऊसराहार पुलिस ने पिता के खिलाफ रेप की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की और लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया।  थानाध्यक्ष ऊसराहार जेपी यादव ने बताया कि अभी तक मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैै।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें