फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने दस साल की बालिका से किया दुष्कर्म

Thu, 31 Jan 2019 12:15 AM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
दस साल की बालिका से उसके पिता ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बालिका ने पिता की करतूत मां को बताई। इसके बाद मां ने बालिका के साथ सिविल लाइन थाने में अपने पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बालिका के बयान के बाद उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 जिले के एक कस्बा का निवासी युवक परिवार के साथ गाजियाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। चार दिन पूर्व वह पत्नी, दस साल की बेटी और आठ साल के पुत्र के साथ रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गाजियाबाद से आया था। पत्नी ने बताया कि वह रिश्तेदार के यहां रुक गई। पति, बेटी व बेटे को लेकर पहले अपने घर गया। इसके बाद शाम को ही गाजियाबाद जाने के लिए बच्चों को लेकर इटावा आ गया। इटावा में उसने किसी होटल में कमरा लिया और बच्चों के साथ सोमवार रात को रुक गया। रात के समय उसने दस साल की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को बालिका की सूचना पर महिला होटल पहुंच गई।  यहां पर पीड़ित बालिका ने मां को पिता की करतूत बताई। बच्ची की शिकायत करने के बाद पिता उन्हें छोड़कर भाग निकला। पिता के घिनौने कृत्य की शिकायत करने के लिए मां-बच्चों के साथ थाने पहुंची। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची से भी पूछताछ तो उसने सारी बात बताई।

प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन जेके शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें