फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत

Fri, 03 Aug 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
किसान की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नीमासई के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। वह खेत से छुट्टा जानवरों को भागते हुए सर्विस लाइन पर पहुंचा था।
विज्ञापन


 क्षेत्र के गांव नीमासई निवासी अनंतराम (45)पुत्र जाेंधा सिंह ने खेतों में धान की फसल की रोपाई की है। फसल को छुट्टा जानवर नुकसान पहुंचाते हैं। बुुधवार शाम को अनंतराम खेतों की रखवाली करने के लिए गया था। इसी दौरान छुट्टा जानवरों को खेत में देख वह उन्हें निकालने लगा। वह जानवरों को निकाल कर एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन की ओर ले जा रहा था, तभी तेजी से आ रहे किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर भाग जाने में सफल रहा। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में किसान की मौत होने की सूचना जब उसके परिजनों को लगी तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें