फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट व लूट के मामले में क्रॉस रिपोर्ट

Fri, 15 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
भाजपा नेत्री मधु तोमर के साथ मारपीट के मामले में एसएसपी से शिकायत करने जाते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास अधिवक्ता पत्नी भाजपा नेत्री और रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के नेता के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट करने व सामान लूटने की क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिवक्ताओं के साथ ही भाजपा नेताओं ने रोडवेज यूनियन नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं रोडवेज कर्मियों ने बैठक कर अधिवक्ता व भाजपा नेता पर कार्रवाई न करने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को दी है।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम को अधिवक्ता कौशलेंद्र सिंह तोमर पत्नी भाजपा नेत्री  मधु तोमर के साथ रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे।  रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के नेता जगपाल सिंह  यादव अपने एक दर्जन लोगों के साथ वहां पहुंचे। उनकी खाली जमीन पर  कब्जा करने लगे तभी कौशलेंद्र व पत्नी मधु ने कब्जा करने से  रोका तो जगपाल व उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट करने वाले उनके गले से दो जंजीर लूट ले गए। बाद में  ये लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कौशलेंद्र ने इसकी जानकारी भाजपा नेताओं को दी। जानकारी मिलने पर  भाजपा जिला अध्यक्ष शिवमहेश दुबे, पूर्व विधायक अशोक दुबे, केके राज, जयवीर सिंह भदौरिया, कृपा नारायण तिवारी  आदि कोतवाली पहुंचे।  रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया।

मधु की  तहरीर पर पुलिस ने जगपाल सिंह यादव उनके पुत्र रिंकल यादव विजेंद्र सहित 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बाद में जगपाल सिंह के पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और कन्हैया तोमर , मधु तोमर सहित दो अन्य के खिलाफ होटल में घुसकर मारपीट करने व गोलक से पांच हजार रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।  शुक्रवार को वकीलों ने एसएसपी से भेंट की। अधिवक्ता व उनकी पत्नी से मारपीट करने वाले जगपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वकीलों ने जांच कर रहे नया शहर चौकी इंचार्ज पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। वकीलों ने दारोगा पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


भाजपा नेता अशोक दुबे, जयवीर सिंह भदौरिया, केके राज, जिला अध्यक्ष  शिव महेश दुबे  ने भी एसएसपी को ज्ञापन देकर जगपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर जसवंत सिंह वर्मा, विवेक सिंह, राजबहादुर यादव, कृपा नारायण तिवारी, अजय धाकरे, शिवा कांत चौधरी, वासू चौधरी, शैलेंद्र सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।  वहीं, रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने बैठक कर कौशलेंद्र व उनके साथियों को तत्काल गिरफ्तार करने व जगपाल के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो यूनियन आंदोलन को बाध्य होगी। एसएसपी एन कोलांचि ने बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी को दी गई है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें