फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़कर नगदी और सामान चोरी

Tue, 01 Jan 2019 11:09 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
theft
विज्ञापन
साबितगंज में आशियाना होटल के पीछे सूने मकान का ताला तोड़कर शातिर चोरों ने हजारों के माल पर हाथ साफ किया। पड़ोस में रहने वाले लोगों को चोरों की भनक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई जब लोगों ने ताले टूटे देखे। लोगों ने इसकी जानकारी कानपुर गई मकान मालकिन को दी। चोरी की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन


साबितगंज में आशियाना होटल के पीछे शांति देवी पत्नी श्याम बाबू अपने बच्चों के साथ रहती है। चार दिन पूर्व वह मकान में ताला डालकर अपने मायके कानपुर गई थी। मकान को सूना पाकर चोरों ने उसे निशाना बनाया। चोरों ने सोमवार की रात को मकान के ताले तोड़ दिए और घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़ दिए और उसमें रखी नगदी जेवर व अन्य सामान चुरा ले गए। पड़ोस में रहने वाले लोगों को चोरों की भनक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई जब लोगों ने उसके मकान के ताले टूटे देखे। लोगों ने इसकी जानकारी शांति देवी को दी। सूचना मिलने पर वह अपने घर पहुंची । उन्होंने बक्सों में देखा तो सामान गायब था।

शांति देवी ने बताया कि चोर उसके घर से सात हजार रुपये, मंगलसूत्र दो जोड़ी पायलों के अलावा अन्य सामान चुरा ले गए। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें