फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने महिला से जेवरों भरा पर्स लूटा

Wed, 08 Feb 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
लूट का शिकार हुई अर्चना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर उझियानी ओवरब्रिज के पास बाइक सवार लुटेरों ने ससुर के साथ बाइक से मायके जा रही महिला से पर्स लूट लिया। पर्स में लाखों के जेवर, नगदी और मोबाइल था। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे महेवा की ओर भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के गांव नगला हरी कुदरकोट निवासी चंद्रशेखर पाल की पत्नी अर्चना बुधवार को ससुर राकेश कुमार पाल के साथ मायके सोनासी जा रही थी। बाइक गांव का ही अरविंद चला रहा था। दोपहर करीब दो बजे वह हाईवे पर उझियानी ओवरब्रिज पार कर पक्का तालाब के पास पहुंचे। पीछे से आ रहे बाइक सवार दो लुटेरों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। लुटेरों ने अर्चना के हाथ से पर्स छीन लिया और भाग गए। ससुर राकेश ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। एसओ बकेवर जेपी यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचेे और लुटेरों को तलाश किया लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पीड़ित अर्चना ने बताया कि पर्स में एक हार, एक जोड़ी झाले, चार चूड़ियां, दो अंगूठी, चेन, झुमकी, पायलें, तीन हजार नगद और मोबाइल रखा था। लूटे गए जेवरों की कीमत करीब चार लाख है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें