फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा दुकान का शटर तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी

Fri, 23 Feb 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
सत्यम ज्वैलर्स के दुकान की खेतो में पड़ी अलमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के पचावली रोड पर स्थित एक सराफा की दुकान का शटर तोड़कर चोर उसमें रखी अलमारी को उठा ले गए। चोरों ने अलमारी को खेताें पर ले जाकर खोला फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के पचावली रोड पर स्थित एक सराफा की दुकान का शटर तोड़कर चोर उसमें रखी अलमारी को उठा ले गए। और उसमें रखे डेढ़ लाख के जेवरात व नगदी चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के पचावली रोड पर कुंअर पाल का मकान है। मकान के बाहर बनी दुकानों में उनकी सत्यम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। दुकान को उनका पुत्र यशपाल सिंह चलाता है। गुरुवार की शाम को उन्हाेंने अपनी दुकान बंद की। रात के समय चोरों ने मौका पाकर दुकान का शटर उचका दिया और उंदर घुसे। किसी को चोरो ंकी भनक नही लग सकी। चोरो ने अलमारी को ले जाकर खेतो में डाला और उसका लॉक तोड दिया।

घटना की जानकारी सुबह हुई जब लोगों ने दुकान का शटर उचका देखा। लोगों ने इसकी जानकारी दुकान दार को दी। जानकारी मिलने पर दुकान घर से बाहर निकला तो देखा कि दुकान सें अलमारी गायब है। उसने लोगों के साथ अलमारी की खोजबीन की तो अलमारी थोड़ी दूरी पर खेतों में पड़ी मिली। अलमारी से नगदी व जेवरात गायब थे। यशपाल सिंह की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यशपाल सिंह ने बताया कि चोर उनकी दुकान से 25 हजार रुपये नगद, दस जोड़ी पायले, 18 जोड़ी बिछिया बच्चों की हाय, आठ अंगूठी सहित करीब डेढ़ लाख का माल चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें