फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक के ब्रांच मैनेजर को लूटा

Tue, 10 Feb 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी पर जा रहे सेंट्रल बैंक के ब्रांच मैनेजर को बाइक सवार बदमाशों ने असलहों के बल पर दिनदहाड़े लूट लिया। ब्रांच मैनेजर सहकर्मी के साथ बैंक जा रहे थे। लुटेरे उनके पास से 30 हजार रुपये, बाइक, मोबाइल व कुछ जरूरी कागजात लूट ले गए। वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी कालोनी निवासी सुनील बाबू पुत्र बच्चनलाल चौबिया थाना क्षेत्र के गांव हरदोई स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में ब्रांच मैनेजर हैं। सोमवार को वह अपने सहकर्मी हर्षनगर निवासी महेश पुत्र रामचरन के साथ बाइक से बैंक जा रहे थे।

हरदोई गांव से पहले लाल रंग की पल्सर पर सवार होकर आए तीन लुटेरों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। असलहों के बल पर लुटेरों ने पहले उन्हें पीटा फिर उनसे व उनके दोस्त से लूटपाट शुरू कर दी। इस बीच एक लुटेरे ने हवाई फायरिंग करके दहशत फैलाई। लुटेेरे उनसे तीस हजार रुपये नकद, बाइक, मोबाइल और महेश के पास से मोबाइल, एटीएम कार्ड आदि लूट ले गए।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे जिस रास्ते से आए थे उसी रास्ते से फरार हो गए। लूट के शिकार शाखा प्रबंधक ने इसकी सूचना किसी तरह पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर चौबिया, बसरेहर थाना पुलिस के साथ सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित मौके पर पहुंचे। लुटेरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कराई। वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं मिला।

सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि लाल रंग की पल्सर पर सवार तीन लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों की सुरागकशी के लिए टीमें लगाई गई हैं। शीघ्र की लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा। वारदात की रिपोर्ट चौबिया थाने में तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें