फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे किनारे मिला बालक का शव

Tue, 05 May 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर में फोरलेन हाइवे किनारे कैस्त से कुछ दूरी पर सेंट पीटर्स स्कूल के सामने मंगलवार की सुबह 10 वर्षीय बालक का शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे घूमने के लिए जा रहे लोगों ने सेंट पीटर्स स्कूल के सामने हाइवे पर एक बालक का शव पड़ा देखा। सूचना पर इलाके में भीड़ जमा हो गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

मृतक नीले रंग की जींस पेंट तथा नीले चौखाने की शर्ट तथा एक पैर में सैंडल पहने था। एसएसआई सुधाकर सिंह के अनुसार कपड़े नए पहने होने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह किसी शादी में शामिल होने आया होगा। अचानक किसी वाहन से गिर जाने से उसकी मौत हो गई होगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पूरा दिन गुजर गया और दस वर्षीय बालक की तलाश में कोई क्यों नहीं आया? अगर बालक किसी वाहन से गिरा होता तो निश्चित तौर पर कोई न कोई यहां जरूर पहुंच जाता। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बालक की हत्या करके शव को यहां फेंक दिया गया है। बच्चे के सिर में चोट के निशान थे।

प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह यादव ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों में सूचना भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि शिनाख्त के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल शुरुआती जांच में मामला दुर्घटना का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें