लूट की घटना की जानकारी देती महिला
- फोटो : amar ujala
दिनदहाड़े मंडी समिति रोड पर बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के 19 हजार 500 रुपये तथा कानों के कुंडल लूट कर फरार हो गए। लूट की शिकार महिला ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।
थाना क्षेत्र के ग्राम बंधारा निवासी उमा देवी पत्नी रामनरेश ने बताया कि वह सोमवार को बस से भरथना कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा आई थी। बैंक से 19 हजार 500 रुपये निकालकर झोले में रखे और घर के लिए चल दी। दोपहर लगभग ढाई बजे नगर के मंडी समिति मोड़ पर पीछे से दो बाइक सवार बदमाश आ धमके। बातों में उमा का उलझाया। फिर झोला और कान से कुंडल लूटकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि उक्त रुपये उसने उधारी वापस देने व अन्य काम के लिए निकाले थे।