फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो चालक की हत्या

Wed, 30 Aug 2017 11:35 PM IST
इटावा
विज्ञापन
दिलीप कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव दुगाइन सिरसा में एक आटो चालक की गला घोंटकर हत्या के बाद शव पास के हाट बाजार के टिन शेड में पाइप से लटका दिया गया। पुलिस ने मौके जांच पड़ताल की है। आटो चालक के भाई ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव दुगाइन मौजा सिरसा निवासी दिलीप कुमार उर्फ  भूरे (21) पुत्र छक्की लाल अपना आटो चलाता था। मंगलवार की शाम करीब सात बजे इटावा से आटो लेकर गांव के लिए रवाना हुआ था। सिरसा के पास उसके आटो में कोई खराबी आ गई। आटो अचानक रुक गया। जिस स्थान पर उसका आटो रुका वहां पर गांव की कुछ महिलाएं शौच क्रिया कर रही थी। बताया जाता है कि महिलाओं ने समझा कि जानबूझ कर उसने महिलाओं को देखकर अपना आटो रोका है। इस कारण आटो चालक से महिलाआें का विवाद हो गया। बाद में दिलीप ने गांव से लड़काें को बुलाया और धक्का लगाकर आटो ले गया। महिलाओं ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। पुलिस मामले को रफा-दफाकर लौट आई। परिजनों के मुताबिक दिलीप करीब रात करीब सवा आठ बजे अपने घर से निकला था। उसके बाद उसका पता नहीं चला। रात करीब दस बजे उन्हें सूचना मिली कि उसका शव सिरसा गांव में बने हाट बाजार के टिन शेड से लटका है। गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। मृतक के चचेरे भाई वीरेंद्र सिंह व भाई जयवीर ने बताया कि वह घर से टीशर्ट पहन कर निकला था लेकिन उसके शरीर पर टीशर्ट नही थी। उसका शव टिन शेड के स्टाल से लटका मिला। पैर जमीन से लग रहे थे। एसओ बसरेहर रमा कांत दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक की गला घोंटकर हत्या की गई। शव को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से पाइप पर टांग दिया गया। मृतक के भाई जयवीर ने सिरसा गांव के कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रथम दृष्टया सिरसा गांव में महिलाओं को लेकर गलतफहमी से उपजा विवाद ही सामने आ रहा है। उन्होंने आरोपियों के नाम फिलहाल बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें