पकड़े गए लुटेरों के बारे में जानकारी देते एसएसपी एन कोलांचि।
- फोटो : अमर उजाला
इटावा। बकेवर पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने अंतरजनपदीय हाईवे लुटेरे गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी संख्या में असलहे एवं लूट का माल भी बरामद किया है। पकड़े गए लुटेरों में एक-एक कानपुर एवं कन्नौज के निवासी हैं, जबकि पांच औरैया के रहने वाले हैं।
उझियानी के पास हाईवे पर लूट की योजना को अंजाम देने की फिराक में कुछ लोगों के होने की सूचना पर बकेवर थाने एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार रात घेराबंदी की। पुलिस को देख लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी।
टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुे सात लुटेरों को धर दबोचा। पकड़े गए लुटेरों ने अपना परिचय तार बाबू शंखवार निवासी आनेपुर थाना कोतवाली औरैया हाल पता मक्खनपुर फिरोजाबाद , बबलू दोहरे निवासी लाल पुर अछल्दा औरैया, सलीम नट निवासी महारणा प्रताप कॉलेज के पीछे की मडै़या मंधना बिठूर कानपुर, अनुरूद्ध उर्फ लल्ला निवासी बैसौली अड्डा थाना अछल्दा औरैया, संदीप उर्फ रबी निवासी स्टेशन बाजार अछल्दा, शाहिद निवासी कुंअपुर बनवारी थाना छिबरामऊ कन्नौज, समी अहमद निवासी हमीर पुर थाना ऐरवा कटरा औरैया बताए।
पकडे़ गए लुटेरों के पास से असलहा, कारतूस के अलावा लूटा गया माल भी बरामद हुआ है। एसएसपी एन कोलांचि ने बताया कि सभी लुटेरे ने पूछताछ में बताया कि वे हाईवे पर लूट की वारदात करते थे। ये इटावा, औरैया के साथ ही अन्य जिलों के हाईवे पर खासतौर से ट्रक को निशाना बनाते थे। लूटने के बाद चालक व क्लीनर अथवा वाहन में मौजूद अन्य लोगों को चलती गाड़ी से फेक देते थे।