फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर के बाद डंपर ने तोड़ा फाटक, लगा जाम

Mon, 26 Nov 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
टूटा हुआ रेलवे का फाटक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रूट के सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास बेकाबू कंटेनर की टक्कर से टूटा रेल गेट तीन घंटे की मशक्कत के बाद जुड़ा था, जिसे सोमवार दोपहर डंपर ने फिर तोड़ दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं हालांकि रेल प्रशासन ने पौन घंटे में फाटक दुरुस्त कर व्यवस्था संभाल ली। वहीं सिग्नल खराब होने से शताब्दी समेत आधा दर्जन ट्रेनों को आउटर पर रोक दिया गया। बाद में धीमी गति से इन्हें गुजारा गया। आरपीएफ ने कंटेनर ड्राइवर को जेल भेज दिया है।  
विज्ञापन


  आरपीएफ थाना के प्रभारी निरीक्षक वीके शर्मा ने बताया आगरा के खैरागढ़ में रहने वाले योगेश शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा हरियाणा से कोलकाता कंटेनर लेकर जा रहा था। सराय भूपत के क्रासिंग गेट पर जल्दबाजी के चक्कर में कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे गेट टूट गया और सिग्नल में खराबी आने से 12003  अप शताब्दी एक्सप्रेस के अलावा 12803 अप स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, 15632 गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस, 12487 अप जोगबनी एक्सप्रेस, 18101 अप  टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस तथा मालगाड़ी को आउटर पर रोक दिया गया। सूचना मिलते ही रेलवे का अभियंत्रण विभाग ने पहुंचकर काम शुरू किया। साथ ही गाड़ियों को 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से निकाला गया। करीब तीन घंटे बाद रूट ठीक हो सका।  

वहीं  सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे जसवंतनगर की तरफ से एक डंपर ने दोबारा इसी बंद फाटक को टक्कर मार दी। इससे गेट फिर टूट गया। फाटक पर तैनात गेटमैन ने डंपर को रुकवाया और डंपर को रेलवे पुलिस के सुपुर्द किया। इधर, हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पौन घंटे बाद में रेलवे प्रशासन ने दोबारा फाटक दुरुस्त किया। फिर जाम खुलवाया गया। रेलवे प्रशासन का कहना है कि गनीमत यह थी कि उस वक्त ट्रेन कोई नहीं गुज रही थी। करीब 30 मिनट के भीतर ही गेट को दुरुस्त कर लिया गया है।  
विज्ञापन

 
करीब दो घंटे लगा रहा जाम  
सराय भूपत रेलवे क्रॉसिंग का गेट टूटने से इटावा-आगरा मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। ट्रैफिक सिपाहियों ने वाहनों को दूसरे रास्ते से गुजराने का प्रयास किया, लेकिन आड़े-तिरछे वाहनों के लगने से जाम लग गया। यहां तक पैदल जाने के लिए भी राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ राहगीरों ने लिंक सड़क के रास्ते सफर तय किया।  

पटरी चटकी, काशन लगाकर निकाली ट्रेन
सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब आठ पटरी चटकने की वजह से ट्रेनों को कॉशन लगाकर गुजारा गया। सहायक स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सुबह पटरी चटकी होने की जानकारी मिली। अप साइड की मगध निकालने के बाद इंजीनियरों ने प्लेट लगाकर गाड़ियों को कॉशन लगाकर निकाला। बाद में ब्लॉक लेकर चटकी पटरी को ठीक किया गया।

चेन पुलिंग करने में वेंडर को भेजा जेल   
इटावा। नॉन स्टापेज ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोकने के आरोप में आरपीएफ ने एक वेंडर को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक वीके शर्मा के अनुसार वेंडर का नाम उमेश पुत्र घनश्याम है। वह ग्राम साबरी, थाना फूफ, जनपद भिंड(मध्य प्रदेश) का रहनेवाला है। उन्होंने बताया कि वेंडर ने 12488 डाउन एक्सप्रेस जोगबनी एक्सप्रेस में पेंट्रीकार में वेंडर है। ट्रेन के रात 11:55 बजे इटावा पहुंचने पर उसने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन से उतरने पर उसे पकड़ लिया गया। उसे अलीगढ़ जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें