फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदेशियों से भरी कार खड़े ट्रक में भिड़ी,छह जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
परदेशियों से भरी टैक्सी खड़े ट्रक में भिड़ी, छह जख्मी
विज्ञापन

फोरलेन पर छावनी के रमघटिया के पास हुआ हादसा
खाड़ी देश से लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर उतरे थे
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर छावनी थाना क्षेत्र के रमघटिया गांव के पास ढाबा के सामने बस्ती की ओर जा रही सवारियों से भरी टैक्सी आगे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। इसमें छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग खाड़ी देश से लौटकर लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

घायलों ने बताया कि हवाई अड्डे से गाड़ी बुक कराकर वे सभी घर लौट रहे रहे थे। इनमें जनपद संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव निवासी रहीम पुत्र ईदू (25), मोहम्मद रफीक पुत्र मेहंदी हसन (35) के अलावा बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के मझियार के सभापति यादव पुत्र बृज भूषण (38), पवन रंजन पुत्र राजनीत मौर्य निवासी करेचा थाना ऐशबाग लखनऊ, विचित्र यादव पुत्र राम कुमार निवासी गणेशपुर मिश्रौलिया थाना गौर जनपद बस्ती, शिव प्रकाश यादव पुत्र ओरी यादव निवासी म्हारी थाना परसा मलिक जनपद महाराजगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अयोध्या के जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें