फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिट्टी से भरा ट्रक खड्ड में गिरा, चालक की मौत

Wed, 09 Jan 2019 11:53 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
खड्ड में गिरने से क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चौबिया गांव में थाने के पास मंगलवार रात को गिट्टी लादकर जा रहे ट्रक का चालक सामने से आ रहे ट्रक को बचाने में अपना संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित गिट्टी लदा ट्रक सड़क के किनारे खड़्ड में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि हेल्पर गंभीर रुप से घायल हो गया। थाना पुलिस ने ट्रक में फंसे हेल्पर को बाहर निकलवाकर उसे जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के दतिया जिले के गांव उदगवां निवासी मान सिंह (35) ट्रक चालक था। वह ट्रक में ग्वालियर से गिट्टी लादकर फर्रुखाबाद जाने के लिए निकला था। उसके साथ हेल्पर अनूप कुमार निवासी गिरजा, ग्वालयिर भी साथ था। मंगलवार रात 12 बजे जब उनका ट्रक इटावा बरेली रोड पर चौबिया के पास पहुंचा। तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने अपने ट्रक को लापरवाही के साथ चलाकर उसके ट्रक में कट मार दिया।

अपने ट्रक को बचाने के प्रयास में चालक मान सिंह नियंत्रण खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में जा गिरा। इससे ट्रक बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया। चालक मान सिंह व हेल्पर अनूप कुमार गिट्टी में दब गए। हादसे की जानकारी मिलने पर एसओ चौबिया सतीश यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंची। पुलिस के सहयोग से लोगों ने गिट्टी में दबे चालक व हेल्पर को बाहर निकला। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने मान सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि हेल्पर को भर्ती कर लिया। हादसे के बाद सामने से आने वाला चालक ट्रक लेकर भाग गया। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी आ गए और पोस्ट मार्टम के बाद शव साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें