फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ में तीन लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते बकेवर थाना पुलिस ने ग्राम भरइपुरा से दो लोगों को अवैध शराब के 36 क्वार्टर व कस्बा से एक युवक को 110 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक नेम सिंह ने बताया कि ग्राम भरइपुरा के पास से रविकांत पुत्र रामप्रकाश को 18 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसी तरह उपनिरीक्षक गीतम सिंह ने भी ग्राम भरईपुरा निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र राधेश्याम को देसी शराब के 18 क्वार्टर के साथ गिरफ्तार किया।

इसी तरह बकेवर के मुहाल हाफिजनगर से उपनिरीक्षक राजवीर सिंह ने गुलफाम खां पुत्र शहाबुद्दीन खां को 110 ग्राम नशीला पाउडर के साथ गिरफ्तार कर मामला पंजीकृत कर जेल भेजा। वहीं प्रभारी निरीक्षक बकेवर ने बताया कि लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के चलते थाना क्षेत्र में दो पहिया व चार पहिया वाहनों की चेकिंग के साथ संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली जा रही है। ढाबों व होटलों पर भी छापामार अभियान चलाया जाएगा। इस समय सड़कों पर किसी भी तरह का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। होली का त्योहार थाना क्षेत्र के सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें