फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शातिर चोरों को दबोचा, चोरी का माल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पुलिस ने रविवार को दो किराना दुकानों में चोरी करने वाले चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास माल भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए उठाया। उनमें से कुुछ ने चोरी की घटना मेें अपने व कुछ अन्य के शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके अन्य साथियों को पकड़ा और तीन बदमाश पकड़ लिए। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम विष्णु, निवासी मोहल्ला सिसहाट, शिवा निवासी मोहल्ला गुलाबबाडी व बीरू निवासी गुलाबबाड़ी बताया। साथ ही दो चोरी की घटनाओं को कबूल किया।
विज्ञापन


उनके पास से किराना सामान बरामद किया गया। तीनों को जेल भेजा जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल, सदाशिव श्रीवास्तव आदि व्यापारी नेताओं ने कस्बे के पीड़ित व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल से मुलाकात की और उनसे कस्बे में व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर हो रही चोरियों के पर्दाफाश की मांग की। इस पर प्रभारी निरीक्षक श्रीपाल ने कहा कि शीघ्र ही अन्य चोरियों का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें