फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जसवंतनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देश पर थाना पुलिस ने कचौरा नहर के पुल के समीप छह अपराधियों को धर दबोचा। इनके खिलाफ थाने में मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जीवाराम, उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार गौतम और उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह को सूचना मिली कि पांच जनवरी को जसवंतनगर थाना क्षेत्र गुलाबबाड़ी निवासी दलित राजू जाटव से मारपीट करने और ग्राम अहीरटोला में फायरिंग करने वाले अपराधी नहर के पुल पास किसी ओर घटना को अंजाम देना चाहते है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां खड़े लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गये यादवनगर निवासी रूचिन यादव के पास से 315 बोर का देशी तमंचा बरामद किया है। इसके अलावा यादव निगर निवासी रोहित यादव, जसवंतनगर के हनुमान मंदिर रेलमंडी निवासी शिवम तोमर , गुलाबबाड़ी के रहीस, कटरा बुलाकीदास निवासी शेखू, अहीरटोला निवासी राहुल को गिरफ्तार किया। मामला दर्ज करने के बाद सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

- पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा























































































































































































































































































































फोटो नंबर 20- जसवंतनगर में विभिन्न आरोपों में पकड़े गए आधा दर्जन आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें