फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलाकीपुरा के ग्रामीणों ने भट्ठा पर धावा बोला, मुनीम के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बुलाकीपुरा गांव के पास स्थित ईंट-भट्ठे पर ग्रामीणों ने मंगलवार को धावा बोल दिया। महिलाओं एवं ग्रामीणों ने मिलकर भट्ठा मुनीम के साथ मारपीट की। आरोप है कि मुनीम के पास से नगदी एवं अन्य सामान लूट ले गए। पुलिस ने मुनीम को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस मारपीट व लूटपाट करने वालों को तलाश कर रही है। ये विवाद ईंट लेने के लिए खड़े ट्रक से भिड़े बाइक सावर और ट्रक चालक के बीच मुंहाचाई के बाद हुआ।
विज्ञापन

दोपहर करीब 3 बजे बुलाकीपुरा के पास स्थित जय ब्रिक ईंट-भट्ठा के मुनीम राजू निवासी मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद अपने कार्यालय में बैठे थे। सड़क किनारे भट्ठे से ईंट लेने के लिए एक ट्रक खड़ा था। अचानक उधर से गुजरा एक बाइक सवार हड़बड़ाकर ट्रक के पास गिर पड़ा। इस पर बाइक चालक एवं उसका साथी ट्रक चालक के साथ मारपीट करने लगे। भट्ठा मुनीम ने जब सड़क की तरफ शोरगुल देखा तो वह ट्रक चालक को बचाने पहुुंच गया। इस पर बाइक सवारों के साथ उसकी मुंहाचाई हो गई। बाइक सवार बुलाकीपुरा के रहने वाले थे। इस विवाद के बाद बाइक सवार बुलाकीपुरा गांव पहुंचे। वहां से महिलाओं और पुरुषों को साथ लेकर भट्ठा पर पहुंच गए। भट्ठा पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद कार्यालय में घुसकर मुनीम राजू पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। एक लाठी मुनीम के आंख में लग गई। जिसमें मुनीम की आंख फूटते-फ ूटते बची। मारपीट में मुनीम की जेब में रखे 35 हजार रुपये भी लूट लिए। मुनीम के साथ हो रही मारपीट को देख जब भट्ठे के लेबर बचाने आए तो हमलावर बाइक व चाकू घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने घायल को बसरेहर अस्पताल पहुंचाया। एसओ ने बताया कि पीड़ित की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



- ग्रामीणों ने भट्ठे के मुनीम को पीटा
- भट्ठे के पास बाइक में ट्रक की टक्कर से हुआ विवाद
-35 हजार रुपये लूट ले जाने का आरोप, मौके पर चाकू भी मिला




















फोटो नबर 22- घायल मुनीम राजू।
फोटेा नंबर 23- मारपीट के बाद मौके पर भागे ग्रामीण की बाइक ।
फोटो नंबर 24- भट्ठा मुनीम के साथ मारपीट के दौरान मौके पर पड़ा चाकू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें