फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी घर में चले जाने पर दवंगों ने पति पत्नी व पुत्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सराय ऐसर गांव में बकरी घर में जाने से नाराज दबंगों ने पति-पत्नी व पुत्र को पीट दिया। गांव के लोगों ने उन्हें बचाया। दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पुत्र की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। अभी घायलों की ओर से तहरीर थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सराय ऐसर गांव निवासी शिवनाथ की बकरी किसी तरह से पड़ोस में रहने वाले दबंग के घर में घुस गई। इसी बात को लेकर दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से शिव नाथ के ऊपर हमला बोल दिया। शिव नाथ को पिटता देख उसका पुत्र हृदयेेश व उसकी मां राजनश्री उन्हें बचाने के लिए आईं तो दबंगों ने उन्हें भी पीट दिया। मारपीट की जानकारी होने पर गांव के लोग दौड़कर मौकेे पर पहुंचे और तीनों को दबंगों के चंगुल से मुक्त कराया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हृदयेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


- बकरी घर में जाने पर दबंगों ने पति-पत्नी व पुत्र को पीटा
- पुत्र की हालत गंभीर पीजीआई रेफर






फोटो नं 15- घायल हृदयेश।
फोटो नंबर 16- शिव नाथ।
फोटो नंबर 17- घायल राजन श्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें