फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता विशंभर सिंह के साथ कई टीमों ने मोहल्लों में छापामारी की। इस दौरान 17 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। अभियान में 6.74 लाख रुपये की वसूली की गई।

शनिवार को मैनपुरी फाटक, फ्रेंड्स कालोनी, शादीलाल धर्मशाला और शाहकमर में कैंप लगाए गए। इस दौरान विभागीय टीमों ने घर-घर जाकर चेकिंग की। बकायेदारों से वसूली भी की गई। अधिशाषी अभियंता विशंभर सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान 46 नए कनेक्शन कराए गए। आठ उपभोक्ताओं का लोड बदला गया। जबकि पांच उपभोक्ताओं ने अपना टैरिफ बदलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर शाहकमर में चेकिंग के दौरान एक बकायेदार अफसर वारसीने जेई दिनेशकुमार व टीम के अन्य सदस्यों के साथ हाथापाई की। आरोप है कि उसने रिवाल्वर दिखाकर धमकाया। सरकारी कार्य में बाधा डाली। इस संबंध में जेई दिनेश कुमार ने कोतवाली में उस व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दे दी है। कोतवाली के एसएसआई ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

- 6.74 लाख की हुई वसूली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें