फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रधानी चुनाव की रंजिश में गांव के कुछ लोगों ने प्रधान पर लोहे ही राड से हमलाकर गंभीर रूप घायल कर दिया। यूपी 100 पुलिस की टीम ने पहुंचकर प्रधान को कोतवाली पहुंचाया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के अहमदगंज प्रधान मो. अली उर्फ पुत्तन ने बताया कि शनिवार की सुबह वह अन्ना मवेशियों से फसल बचाने के लिए खेत की बैरीकेटिंग कर रहा था। इसी बीच गांव के रजऊ व उसका पुत्र नवल आ गए और गाली देकर बैरीकेटिंग करने से रोकने लगे।

विरोध करने पर पिता-पुत्र ने उस पर लोहे की राड से हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से खून बहने लगा। उसने बताया कि रजऊ की पत्नी माया और उसकी पुत्री रमीता ने भी उसे डंडों से पीटा।
विज्ञापन


आसपास के लोगोें ने इसकी सूचना पुलिस को दी। यूपी 100 पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग निकले। पुलिस व स्थानीय लोगोें ने घायल प्रधान को कोतवाली फिर अस्पताल लेकर पहुंचे। प्रधान ने बताया कि आरोपी पक्ष ने भी प्रधानी का चुनाव लड़ा था। हारने के बाद वह रंजिश रखने लगा। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें