फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद समेत छह ससुरालीजनों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के हरकूपुर गांव में आग से नवविवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने दामाद सहित छह ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि उसके ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग करते थे।
विज्ञापन


जनपद कन्नौज के थाना विशुनगढ़ मिघौली गांव निवासी सोवरन सिंह प्रजापति ने बताया कि उसने अपनी पुत्री रूबी की शादी एक वर्ष पूर्व हरकूपुर निवासी संजू पुत्र जयचंद से की थी। इस बीच ससुरालीजन ने उसकी पुत्री रूबी से बाइक की मांग कर रहे थे। मांग न पूरी होने पर रविवार को उन लोगों उसकी पुत्री को जलाकर मार डाला। वह जली हुई अवस्था में पड़ी मिली। पीड़ित पिता ने घटना के मामले में मृतका रूबी का पति संजू, सास अनिता, ससुर जयचंद एवं देवर रमन , ननद अंजलि के खिलाफ तहरीर देकर छह लोगों पर हत्या करने का मामला दर्ज कराया। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें