फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दूधिये को मारपीट कर छीनी बिक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर। बकेवर-भरथना मार्ग पर बुधवार रात एक दूधिये से बाइक सवार तीन लुटेरों ने मारपीट भी की। उसकी मोपेड और दूध के ड्रम को छीन लिया। दूधिये ने खेतों में छिपकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने लुटेरों की खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।

थाना क्षेत्र के ग्राम बरीपुरा निवासी शैलेंद्र सिंह अपने ही गांव के वेदप्रकाश तिवारी की खोया की भट्टी पर काम करता है। बुधवार को वेदप्रकाश की तबियत खराब हो पर शैलेंद्र दूध अधिक होने के कारण रात करीब आठ बजे वेदप्रकाश तिवारी की मोपेड से ड्रम को लादकर पड़ोस के ग्राम हर्राजपुर में स्थित अमूल की दूध डेयरी पर दूध देने के बाद खाली ड्रम के साथ मोपेड से बरीपुरा अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



तभी ग्राम बरीपुरा गांव के मोड़ पर एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसकी मोपेड रुकवा ली और उसके साथ मारपीट कर मोपेड व दूध के ड्रम को छीन ले गए। शैलेंद्र ने किसी तरह बदमाशों से अपने को छुड़ाकर खेतों की तरफ भागकर जान बचाई तथा चिल्लाने पर ग्राम बरीपुरा के लोग दौड़े तब तक बदमाश उसकी मोपेड लेकर भाग निकले। ग्रामीणों ने सौ नंबर व थाना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष बकेवर आलोक राय मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे, बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष आलोक राय ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है, अभी पीड़ित द्वारा कोई घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें