अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के शिव नगर मोहल्ले में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर जेवर नगदी सहित तीन लाख का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
नई मंडी शिव नगर निवासी कुलदीप यादव पुत्र ज्ञान सिंह यादव ने आरोप लगाया कि वह अपने परिवार के साथ मकान में ताला लगाकर रिश्तेदारी में गए थे। मौका पाकर चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़ दिए और घर में घुसकर जेवर नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। घटना की जानकारी सुबह हुई। सूचना पर वह घर आए तो सारा सामान गायब था। कुलदीप ने बताया कि चोर उनके घर से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर और डेढ़ लाख रुपये ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
- बंद मकान का ताला तोड़ तीन लाख की चोरी