फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने डेयरी पर बंधी आठ भैंसें लूटीं

Wed, 09 Nov 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खरदूली में संचालित एक डेयरी पर मंगलवार की रात को डीसीएम लेकर आए बदमाशों ने धावा बोल दिया। डेयरी पर मौजूद डेयरी संचालक व उसके भतीजे को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया और वहां बंधी आठ कीमती भैंसों को लोडर में लादकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल चाचा भतीजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

ग्राम खरदूली निवासी अमरसिंह गांव में ही डेयरी खोले हुए है। इस डेयरी में भैंस, गाय आदि पशु है। मंगलवार की रात को अमरसिंह अपने भतीजे बंटू के साथ डेयरी पर सोए हुए थे। तभी रात करीब ढाई डीसीएम लेकर आए बदमाशों ने डेयरी पर धाबा बोल दिया। बदमाशों ने जैसे ही भैसें खोलकर डीसीएम लादने लगे तो आहट सुनकर अमर सिंह जाग गए। उन्होंने बदमाशों को विरोध किया। उसको बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। इसी बीच बंटू भी जाग गया उसने भी बदमाशों का विरोध किया तो उसको भी बदमाशों बुरी तरह पीटकर घायल दिया।
बाद में बदमाश डेयरी पर बंधी आठ कीमती भैसें डीसीएम में लाद ले गए। बदमाशों के जाने के बाद चाचा भतीजे शोर मचाया तो गांव लोग दौड़े। बदमाशों को तलाशा लेकिन बदमाश दूर जा चुके थे। सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसओ वैदपुरा जेपी पाल मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने डीसीएम सवार बदमाशों को तलाश भी किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। घायल अमर सिंह ने बताया कि लूटी गई भैंसों की कीमत करीब पांच लाख रुपए की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें