इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के नगला भजू गांव के पास चक्की के पास पुलिस ने पांच लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास व फड़ से पुलिस ने साढ़े सात हजार रुपये व एक ताश की गड्डी बरामद की।
उपनिरीक्षक नेम सिंह यादव फोर्स के साथ रविवार की शाम क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उन्होंने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगला भजू के निकट चक्की के पास छापा मारकर राजीव कुमार पुत्र दीन दयाल ग्राम नगला भजू, सुनील कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम गोपियापुर, मोहन सिंह पुत्र प्रमेश चंद्र निवासी डेरा बंजारन थाना इकदिल, नरेंद्र कुमार पुत्र दया शंकर निवासी ग्राम आमहार व महेंद्र सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम गुलालपुर थाना बकेवर को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। उनके पास व फड़ से 7500 रुपये व एक ताश की गड्डी बरामद हुई। ब्यूरो