फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैनरा बैंक के शाखा प्रबंधक को मिला बैंक लूटे जाने का मैसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रकाश टाकीज के सामने स्थित कैंनरा बैक के शाखा प्रबंधक के व्हाट्स ऐप पर शनिवार को
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने मैसेज कर बैंक लूटने की चेतावनी दी। मैसेज में लूट की वारदात कल या परसों होने का जिक्र है। इस संबंध में
शाखा प्रबंधक ने कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस ने मामले की छानबीन श्ुारू कर दी है।


शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि वह शनिवार को बैंक में बैठे थे। तभी 11 बजकर 52 मिनट पर उनके व्हाट्स ऐप नंबर
पर मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि मैनेजर साहब इटावा की दो बैकों में से एक बैंक में डकैती पड़ने वाली है। यह डकैती या
तो कैनरा बैंक में पड़ेगी या फिर और कोई बैंक होगी, जिसका नाम अभी मैं नहीं जानता। यह डकैती कल या परसों हो सकती है। मुझे उम्मीद है कि यह कांड परसों ही होगा और मेरी जानकारी के अनुसार इसमें मैनेजर का ही ज्यादा नुकसान होगा। हो सकता है कि तुम्हें मेरी बात झूठ लगे लेकिन मेरी बात नहीं मानी तो बहुत नुकसान में रहेगें। इस सूचना के बदले मुझे जो चाहिए, उन लोगों (डकैतों) केे मारे जाने या पकड़े जाने के बाद मैं बता दूंगा।
विज्ञापन


मैसेज में यह भी लिखा कि डकैती से पहले तुम सबको आगाह कर दूंगा। इस मैसेज के आने के बाद शाखा प्रबंधक ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल राकेश भारती ने बताया कि मैसेज की सत्यता की जांच के लिए उसे सर्विलांस सेल को भेज दिया गया है। मैसेज भेजने बारे में छानबीन की जा रही है। साथ ही बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था पर पुख्ता नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


-किसी व्यक्ति ने व्हाट्स ऐप नंबर पर किया मैसेज
-पुलिस सर्विलांस के माध्यम से भेजने वाले का पता लगाने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें