फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के मासूम संग कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेड़ा में चार वर्षीय मासूम बालक संग युवक ने कुकर्म किया। चीख सुनकर दौड़े ग्रामीणों को देखकर कुकर्म करने वाला भाग गया। पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव का गज्जन आम के टपका देने का लालच देकर मासूम बालक को भोगनीपुर नहर के किनारे स्थित आम के बाग मे ले गया। वहां उसने मासूम के साथ कुकर्म किया। बालक की चीख सुनकर ग्रामीण दौड़कर आए तो गज्जन भाग निकला।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। बकेवर थाना प्रभारी आलोक राय का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें