इटावा। महिला थाने में एक महिला ने अपने ससुरालीजनों पर दहेज के रूप में डेढ़ लाख रुपये मांगने और न देने पर मारपीट कर घर से निकालने की रिपोर्ट दर्ज की है।
औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव रोहेली निवासी शिव कीर्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी रोहेली निवासी फूल सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के रूप में डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया बाद में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। शिव कीर्ति की तहरीर पर पुलिस ने पति फूल सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो