फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा डाक्टर का नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा ।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पत्ता बाग निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक को अगवा हुए 12 दिन बीत चुके हैं । दो दिन से पुलिस रुकैया नहर में जाल डालकर संभावित शव बरामदगी की कोशिश में जुटी है। परंतु अभी कोई सफलता नहीं मिली है। पकड़े गए दो लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने नहर में जाल डालकर बक्सा निकलवाया लेकिन उसमें शव नहीं मिला।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला पत्ताबाग निवासी होम्योपैथिक डॉ. ज्ञान प्रकाश गुरुवार को घर से करहल स्थित क्लीनिक पर जाने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में उनका अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनको बरामद करने के लिए पांच टीमों का लगाया गया था लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नही लग सका। जिस नंबर से उनकी पत्नी के मोबाइल पर फिरौती के रूप में 55 लाख रूपये की मांग की गई थी। उसके बाद से वह मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को जानकारी मिली कि किसी अपहृत की बदमाशों ने हत्या कर शव को बक्से में बंद करके नहर में बहाया है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने नहर में जाल डलवाया। नहर से रविवार दोपहर बक्सा तो बरामद कर लिया। लेकिन उसमें कोई शव नहीं मिला। हालांकि जाल अभी भी पड़ा हुआ है। नहर में बहाया गया शव किसका था यह भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि शव मिलने के बाद ही उसकी शिनाख्त हो सकती है। एएसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर चिकित्सक की बरामदगी की कोशिश चल रही है।
विज्ञापन


- अगवा डॉक्टर का नहीं लगा सुराग
- पुलिस ने नहर से बक्सा बरामद किया, लेकिन शव नहीं मिला




फॉलोअप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें