फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुराचार मामले में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। महिला थाना कुल्लू में उत्तराखंड की एक नाबालिग से दुराचार करने का मामला दर्ज किया है। बाल कल्याण समिति ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा कि नाबालिग को कुछ दिनों पूर्व एक नेपाली अपने साथ नौकरी दिलाने के नाम पर उत्तराखंड से लेह लेकर आया था। जहां पर उसने नाबालिग बच्ची के साथ दुराचार किया। बाद में उसने बच्ची को एक ट्रक में जम्मू भेज दिया। यहां भी बच्ची ट्रक चालक के दुराचार की शिकार हुई। जम्मू से वह बस में कुल्लू आ गई। इस बारे जब जानकारी बाल कल्याण समिति कुल्लू को दी गई। उन्होंने कुल्लू के महिला थाना में रेप का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवा लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि नाबालिग का मेडिकल करवाया गया है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें