फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंस फ्लोर मिल में पकड़ी 22 लाख की बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई क्षेत्र में संचालित प्रिंस फ्लोर मिल पर सोमवार की रात अधीक्षण अभियंता की अगुवाई में एक्सईएन व विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर 22 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी है। टीम को 70 एमएम यानी बेहद मोटी कटिया केबल के जरिये बिजली का उपयोग होता मिला। यह मिल विभाग के रडार पर थी। लिहाजा रात का वक्त कार्रवाई हुई। एक्सईएन ने बताया कि विजीलेंस टीम ने मिल संचालक राजीव के खिलाफ वैदपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


वैदपुरा थाना क्षेत्र के तहत नगला बरी मार्ग पर प्रिंस नाम से आटा बनाने की मिल मौजूद है। नवंबर 2018 में इस मिल को 30 किलोवाट का बिजली कनेक्शन मिला। विभाग ने इसके लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। इसके बाद भी मिल में चोरी की बिजली से काम होता रहा। सैफई क्षेत्र के एक्सईएन केके वर्मा ने बताया कि उनके पास सूचना थी कि मिल में चोरी से बिजली का उपयोग हो रहा है। इस पर सोमवार की रात करीब 12 बजे अधीक्षण अभियंता एसके शर्मा के नेतृत्व में कानपुर के विजीलेंस सीओ एसएल यादव व इटावा की विजिलेंस टीम के साथ छापा मारा गया। जांच में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ में आई है।

उन्होंने बताया कि मिल के अंदर मीटर तक वैध केबल पहुंची है। जबकि बिजली का उपयोग 70 एमएम की एक अन्य मोटी केबल के जरिये होता मिला। आगणन करके करीब एक लाख 22 हजार यूनिट बिजली चोरी होना पाया गया है। इसका मूल्य करीब 22 लाख रुपये है। मिल संचालक राजीव के खिलाफ विजीलेंस टीम ने वैदपुरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके शर्मा ने बताया कि रात के वक्त इसलिए यह औचक कार्रवाई की गई। ताकि बिजली चोरी के साक्ष्य न मिटाए जा सकें। उन्होंने कहा कि चोरी से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें