इटावा। कोर्ट के आदेश पर घटना के सात माह बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। मैनपुरी जिले के बेवर थाने के चैनपुर गांव निवासी रामानंद ने बताया कि सात मार्च 2018 को वह अपना ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था।
ईकरी मोड़ पर पुलिया के पास ट्रैक्टर खड़ा कर वह शौच चला गया। लौटकर आया तो उसे ट्रैक्टर नहीं मिला। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बाद में कोर्ट के आदेश पर बकेवर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।