फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटावेटर की चपेट आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊसराहार।
थाना क्षेत्र के छिरियाहार गांव केे पास रोटावेटर की चपेट में आने से एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बिजई गांव निवासी करन सिंह जाटव का 14 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार शुक्रवार को छिरियाहार के पास खेत में चल रहे रोटावेटर देखने के लिए गया था। वहां खेतों पर छिरियाहार निवासी होम सिंह अपने ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर खेत की जुताई कर रहा था। इसी दौरान मनीष रोटावेटर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसेे के बाद होम सिंह अपना ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। लोगों की सूचना पर मनीष के परिजन मौके पर पहुंचे। मनीष के चाचा राकेश कुमार ने बताया कि मनीष किसके साथ आया यह जानकारी नही है। किशोर की मौत की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


- रोटावेटर की चपेट में आने से किशोर की मौत












































































































फोटो नंबर 13- छिरियाहार में रोटावेटर से किशोर की मौत के बाद शोक में डूबे परिजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें