बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला थाना के तहत झाड़माजरी में एक बाइक और वाहन की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। बाइक को टक्कर मारने के बाद चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। फोन पर मिली सूचना पर घायल का भाई तुरंत मौके पर पहुंचा और उसे उपचार के लिए तुरंत पीजीआई ले गया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में जसवीर सिंह पुत्र किशन चंद निवासी गांव डोगरावाला डाकघर बरोटीवाला ने बताया कि इसे किसी ने फोन करके बताया कि इसका भाई जसवंत सिंह सौभाग्य कंपनी के पास घायलावस्था में पड़ा है। इस पर यह झाड़माजरी पहुंचा और भाई जसवंत सिंह को उपचार के लिए पीजीआई ले आया। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि छोटा हाथी मालवाहक वाहन एचपी 12जी 8724 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बुलेट बाइक हरिपुर बाबा को जाने वाली सड़क में गिरा था। चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया था।