फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हुई तोड़फोड़ में 36 उपद्रवी छात्र हुए चिह्नित

Thu, 18 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हादसे में बीटेक छात्रा की मौत के बाद जिला अस्पताल में हुई तोड़फोड़ और कार में आग लगाने की घटना में शामिल 36 छात्रों को चिह्नित किया गया है। इन उपद्रवी छात्रों के खिलाफ यूनीवर्सिटी स्तर से कार्रवाई होगी। गुरुवार को इसकी रिपोर्ट यूनीवर्सिटी की अनुशासन समिति को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

कृषि इंजीनियरिंग कालेज के उत्पाती छात्रों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। हादसे में छात्रा शिखा यादव की मौत और दो अन्य छात्र-छात्रा के घायल होने के बाद गत 15 मई को गुस्साए छात्रों ने न सिर्फ जिला अस्पताल में तोड़फोड़ की बल्कि एक कार को भी आग लगा दी थी। छात्रों ने जमकर बवाल मचाया था। इस मामले में तीन मामले दर्ज हैं। साथ ही कॉलेज प्रशासन ने भी जांच के लिए कमेटी बनाई थी। कॉलेज के डीन एचसी सिंह ने बताया कि चिह्नित किए गए 36 छात्रों के खिलाफ यूनीवर्सिटी स्तर से ही कार्रवाई होगी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट यूनीवर्सिटी की अनुशासन समिति को सौंप दी है।


पुलिस ने भी 12 छात्रों को चिह्नित किया
घटनास्थल पर मिली बाइक के मालिक के बारे में भी की जानकारी
इटावा। पुलिस ने जिला अस्पताल में बवाल करने वाले 12 छात्रों को  चिह्नित किया है। सीएमएस ने छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में है।
विज्ञापन

सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस ने छात्रों की पहचान करने के लिए मीडिया कर्मियों की फुटेज से करीब 12 छात्रों की पहचान की है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना करनी वाली बाइक के मालिक की भी पहचान कर ली गई है। बाइक ज्योति नगर निवासी राजीव पाठक पुत्र राजेंद्र नाथ पाठक के नाम रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें