फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक को लुटेरों ने गोली मार कर कार लूट ली

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा से कार को शिकोहाबाद के लिए बुक करके ले गए लुटेरों ने रास्ते में चालक को गोली मार दी और घायलावस्था में फेंक कर कार नगदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और घायल को पीजीआई में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजपूत कालोनी निवासी प्रदीप कुमार पुत्र अजय नारायण अपनी कार चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। गुरुवार को तीन लोगों ने उसकी कार को शिकोहाबाद जाने के लिए बुक किया। शाम को वह कार लेकर शिकोहाबाद के लिए रवाना हुआ। वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला हीरा लाल के पास पहुंचे लुटेरों ने उसे पकड़ लिया। प्रदीप ने इसका विरोध किया तो इसी बात से नाराज होकर लुटेरों ने उसे गोली मार दी। इसके बाद उसे कार से फेंक दिया। इसके बाद कार, नगदी, मोबाइल व अन्य सामान लेकर भाग निकले। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें