फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर शव नाले में दफनाया

Fri, 01 Mar 2019 11:32 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक की बेटियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेटी की ससुराल पूजा करने गई पत्नी की हत्या कर शव नाले में दफनाकर पति फरार हो गया। कई दिन बाद पुलिस ने क्षत-विक्षत शव बरामद किया। पुत्र ने पिता पर मां की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

पति धर्मपाल की प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर पत्नी रानी देवी (52) अतर्रा में किराए का मकान रहकर अलग रह रही थी। पुत्र उदयभवन यादव ने बताया कि 5 फरवरी को मां रानी अतर्रा से गांव आई थी। यहां अपनी मन्नत की पूजा अर्चना करती थी। वह (उदयभवन) पंडित को बुलाने अपनी बहन पार्वती के गांव रसिन चला गया। लौटा तो मां लापता थी। पिता भी घर में नहीं था। पिता अक्सर उसकी मां को मारता पीटता था। उदयभवन ने थाने में मां की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 

गुरुवार की शाम गांव में मकान से कुछ दूर एक देव स्थान के नजदीक नाले में चरवाहों और ग्रामीणों ने मिट्टी में दबी साड़ी और हाथ देखा। इसी से शिनाख्त हुई कि यह शव रानी देवी का है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। यह क्षत-विक्षत हालत में था। अनुमान लगाया कि जंगली जानवरों ने नोंचा है। शव कई दिन पुराना था। पुत्र उदय की तहरीर पर फतेहगंज थाने में आरोपी पिता (मृतका के पति) धर्मपाल यादव के विरुद्ध हत्या और सुबूत मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन



पत्नी की हत्या के बाद बेटी के घर दो दिन रहा पति 
मृतका रानी देवी की पुत्री निराशा और  नीतू ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि उनका पिता धर्मपाल नशे का आदी है। अक्सर मां को मारता-पीटता था। इसी से तंग आकर मां अपने दोनों पुत्रों उदयभवन और लवकुश के साथ अतर्रा में किराए का कमरा लेकर अलग रहने लगी। मजदूरी करके गुजारा कर रही थी। इस बात पर धर्मपाल नाराज था। कई बार उसने मां से गांव में आकर रहने को कहा। मारपीट भी की। दोनों पुत्रियों ने बताया कि नीतू ने बताया कि मां की हत्या के बाद पिता दो दिन रसिन गांव स्थित छोटी बेटी के यहां रहा। पुलिस में मां की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पिता वहां से भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें