इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाली बंबा मोड़ के पास आपसी रंजिश के चलते पांच लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। बाद में जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया जिसमें वह बाल बाल बच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कस्बा के यादव नगर निवासी देवेंद्र यादव पुत्र मान सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका गांव सूजीपुरा निवासी सोनू पुत्र देवेद्र सिंह से विवाद चल रहा था। रविवार को उसका भाई पाली बंबा के पास जा रहा था। तभी सोनू ने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया।
आसपास के लोगों के आ जाने पर हमलावर भाग निकले। देवेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने सोनू सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।