फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी सहित छह ससुरालीजनों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
कोतवाली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सहित छह ससुरालीजनों पर घर में डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के इस्लामियां इंटर कॉलेज के पीछे रहने वाले मोहम्मद तारिक ने बताया कि उसकी शादी हिना के साथ हुई थी। कुछ समय पहले हिना अपने मायके चली गई थी। वह उसे लेने के लिए गया था लेकिन वह उसके साथ नहीं आई। इस कारण से वह वापस चला आया। उसके बाद उसकी पत्नी हिना अपने मायके वालों के साथ उसके घर पर आई। सभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की। मारपीट करने के बाद हिना व उसके साथ आए लोगों ने घर में रखे बक्सों के ताले तोड़ दिए और उसमें रखे जेवर-नकदी लूटकर भाग निकले। तारिक ने बताया कि हिना व उसके साथ आए लोग जेवर के अलावा अटैची में रखे बीस हजार रुपये भी लूट ले गए। तारिक की तहरीर पर पुलिस ने डकैती की रिपोर्ट की है।
विज्ञापन


-पत्नी सहित छह ससुरालीजनों पर डकैती की रिपोर्ट
-घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें