अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला पडुआ के पास दूधिया से तीन लोगों ने तमंचे के बल पर जंजीर और मोबाइल लूट लिया।
क्षेत्र के गांव प्रताप नेर निवासी विश्वनाथ सिंह पुत्र प्रबल प्रताप सिंह दूध बेचता है। वह आसपास के गांवों से दूध खरीदता है। सोमवार सुबह वह दूध लेकर लौट रहा था। गांव पडुआ स्थित प्राथमिक पाठशाला के पास तीन लोगों ने उसे रोक लिया। उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
विश्वनाथ ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। उसके पास से जंजीर व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। विश्वनाथ के चाचा दीपेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सौरभ यादव पुत्र सुरेश यादव व उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
- रिपोर्ट दर्ज , जांच शुरू