फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जेवर गायब करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ग्वालियर से बस में बैठकर इटावा आ रही एक महिला के जेवर गायब हो गए। महिला ने बस के हेल्पर पर जेवर गायब करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मडै़या शिव नारायण निवासी राम लखन ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि उसकी भतीजी प्रीति एक शादी में शामिल होने के लिए ग्वालियर गई थी। 18 अप्रैल को वह बस से वापस आ रही थी तभी हेल्पर ने उसके सामान को डिकी में रखवा लिया। जब वह इटावा उतरी और डिकी से सामान निकलवा कर देखा तो उसके जेवर गायब थे। उसने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की तो पुलिस हेल्पर को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद जेवरों के बारे में कोई पता नहीं चला। राम लखन ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें